हरिद्वार से तीन बार लोकसभा सदस्य रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरपाल सिंह साथी सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए।यहां आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें तथा उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में साथी के पुत्र भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि 80 वर्षीय साथी ने 1996 से 2004 के बीच हरिद्वार से दो बार भाजपा और एक बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

More Stories
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली
नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया