हरिद्वार: गृह कलेश के चलते एक महिला ने अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश की। दोनों के शवों को पथरी पावर हाऊस से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार महिला निशा उम्र 26 वर्ष पत्नी विक्रम सिंह हाल निवासी रावली महदूद जो कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद संभल निवासी है, को गंग नहर में कूदता देख राहगीरों ने शोर मचाया। महिला अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ नहर में कूदी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बहादराबाद पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को ढूढ़ने का कार्य किया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बहादराबाद प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों के शवों को पथरी पावर हाऊस से बरामद कर लिया गया है।

More Stories
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की