सोमवार को घंटाघर, देहरादून में स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वही इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।
वही इस दौरान सीएम ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। वही इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा जी हिमालय पुत्र थे और हिमालय जैसे उनके इरादे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया