कनखल में बैरागी कैंप की बजरीवाला बस्ती में आग लग गई है। आग की तेज लपटों ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल अग्निशमन की टीम मौके पर आग बुझाने की कोशिश कर रही है।इस संबंध में इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास चल रहा है। कई झोपड़ियां जल गई हैं। हालांकि, किसी के अंदर फंसे होने की सूचना अभी तक नहीं है। आग बुझाने का काम चल रहा है।

More Stories
मेलाधिकारी ने नगर के प्रमुख मार्गों चौराहो का निरीक्षण किया
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया