राजकीय मेला अस्पताल में सोमवार से एमआरआइ की सुविधा शुरू हो गई है।पहले दिन बीपीएल श्रेणी के एक और सामान्य श्रेणी के दो मरीजों की एमआरआइ जांच हुई।बीपीएल मरीजों को यह सुविधा निश्शुल्क मुहैया होगी। वहीं अन्य श्रेणी के मरीजों को एमआरआइ के लिए 5125 रुपये देने होंगे।
जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में एमआरआइ की सुविधा नहीं थी। मरीजों को इसके लिए दून अस्पताल जाना पड़ता था। प्राइवेट में एमआरआइ जांच की कीमत ज्यादा होने के चलते मरीजों की जेबें ढीली होती थी। आमजन को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए राजकीय मेला अस्पताल में एमआरआइ मशीन स्थापित की गई थी।

More Stories
एसएसपी ने बहादराबाद क्षेत्र में नवनिर्मित फायर स्टेशन भवन का उद्घाटन किया
एसएसपी ने थाना झबरेड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया
ज्वालापुर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में लोगों ने कई समस्या रखी