ऋषिकेश कृषि मंडी में लगी आग आग लगने से चार दुकानें हुई खाक.शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे हरिद्वार मार्ग कृषि उत्पादन मंडी समिति के समीप ऋषिकेश निवासी महेंद्र की पान की दुकान में आग लग गई। मंडी में उस समय फल एवं सब्जी लेकर वाहन आते रहते हैं।आसपास में मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस बीच दुकान मालिकों और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई। अग्निशमन दस्ते ने आकर आग को काबू किया, तब तक चार दुकानें आग की चपेट में आ चुकी थीं। दुकान मालिक महेंद्र ने इस मामले में साजिश की आशंका जताई है। इसी स्थान पर करीब चार वर्ष पूर्व भी आग लगने से कुछ दुकानें जल गई थीं।

More Stories
पिथौरागढ़ जिला कारागार में 21 दिवसीय उद्यमिता विकास एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की