हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर में टैक्स क्लास फैक्ट्री के पास अंबेडकर चौक पर ट्रांसफार्मर में आज सुबह 11: 20 बिजली के ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर के नजदीक खड़े कई वाहन आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
जैसे ही ट्रांसफार्मर में आग लगी स्कूल में जा रहे हैं बच्चे और उधर से आ रही औरतों को भाग कर अपनी जान बचाव में इधर-उधर भगाना पड़ा सड़क पर भी तार टूटे पड़े हैं।
इसी दौरान ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के घरों के लोग भी दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग की लापरवाही बताई जा रही है उनका कहना है कि यह सब बिजली विभाग की लापरवाही है जिसके कारण है शार्ट सर्किट हुआ है इससे पूर्व भी कई बार सुरक्षित हो चुके हैं।
लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नजदीकी बिजली सबस्टेशन को दे दी गई है

More Stories
तेज आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की चिंताएं बढाई
ज्वालापुर क्षेत्र में पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ अर्धकुंभ मेले की तैयारियो की समीक्षा बैठक ली