गुजरात के द्वारका में स्थित यह पवित्र कृष्ण मंदिर तीनों लोकों में सबसे सुंदर मंदिरों के रूप में जाना जाता है। गोमती नदी के तट पर स्थापित यह मंदिर बहुत ही सुंदर और अद्भुत है। द्वारकाधीश उपमहाद्वीप पर भगवान विष्णु का यह 108 वां दिव्य मंदिर है। मान्यताओं के अनुसार मंदिर का निर्माण श्री कृष्ण के पोते वज्रभ द्वारा किया गया था और 15 वीं और 16 वीं सदी में इसका और विस्तार हुआ। पुरातत्व विभाग द्वारा बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 2200-2000 वर्ष पुराना है। जगत मंदिर के नाम से जाना जाने वाला यह द्वारकाधीश मंदिर 5 मंजिला तथा 72 स्तंभों द्वारा स्थापित है। मंदिर का शिखर करीब 78.3 मीटर ऊंचा है।

More Stories
हरकी पौड़ी स्थित मालवीय घाट पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ
प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित की गई
हरिद्वार में शनिश्चरा अमावस्या और वट सावित्री व्रत पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी