उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से देहरादून में उत्तराखंड की नारियों को घसियारी कहने पर कांग्रेस ने उनका पुतला फूंका। कहा कि गृह मंत्री ने यह कहकर महिलाओं का अपमान किया।
जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शंकर आश्रम चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही भाजपा सरकार और अमित शाह के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि शनिवार को देहरादून दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड की नारी को घसियारी कहकर संबोधित किया।
उन्होंने नारी को कई बार घसियारी कहा। कांग्रेस के बारे में भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और केंद्रीय गृहमंत्री महिलाओं का अपमान करने पर लगे हुए हैं। इस दौरान मेयर अनीता शर्मा, नईम कुरैशी, अशोक शर्मा, विमला पांडे, हाजी रफी खान, चौधरी गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान, राजवीर सिंह, यशवंत सैनी, शैलेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, सरदार गुरमीत सिंह, सुनील सिंह, हरजीत सिंह, वसीम सलमानी, सतीश दुबे, सुंदर सिंह मनवाल, मनोज जाटव, विशाल राठौड़, बादल गोस्वामी, जाफिर अंसारी आदि मौजूद रहे।

More Stories
कांग्रेस ने एलपीजी संकट पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने पदयात्रा निकालने का ऐलान किया