देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 3,050 मामले सामने आए हैं, जबकि 53 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 18 मौतें पहले हुई जिनकी समय पर कंट्रोल रूम को जानकारी नहीं दी गई, ये पहली बार नहीं बल्कि पिछले 7 दिन से लगातार ये सिलसिला जारी है, जब समय पर रिपोर्ट कंट्रोल रूम को नहीं दी जा रही है। वहीं आज 6,173 मरीज ठीक भी हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 54,735 हो गई है।
देहरादून में आज 716 मरीज मिले, हरिद्वार में 364, नैनीताल में 224, पौड़ी गढ़वाल में 144, पिथौरागढ़ में 182, रुद्रप्रयाग में 178, टिहरी गढ़वाल में 276, उधम सिंह नगर में 537, उत्तरकाशी में 96, अल्मोड़ा में 54, बागेश्वर में 45, चमोली में 161 और चंपावत में 73 मामले सामने आए।
पिछले 24 घंटों में हुई मौतें और समय पर नहीं मिले मौत के आंकड़े:



More Stories
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ 50 से अधिक बसो के चालान हुए
त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की
हरिद्वार में विशेष स्वच्छता अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा