हरिद्वार रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में सड़क खोदकर गड्ढों को न भरने के आरोप में पुलिस ने संस्था के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नेहरू कॉलोनी एसओ संजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को उप निरीक्षक सुनील नेगी जोगीवाला से भ्रमण पर निकले थे।
इस दौरान हरिद्वार रोड पर एक अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के आधे से अधिक भाग पर खोदाई की गई थी। इससे यातायात बाधित हो रहा है। मौके पर पूछताछ में पता चला कि इस कार्य के लिए भुगान प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर अनवर, सहायक अभियंता अनिल सिंह रावत और जेई सौरभ बिष्ट कार्य कर रहे हैं।इन्हें पहले भी कई बार काम के दौरान यातायात अवरुद्ध न करने और अनुमति की शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों ने न तो आदेश का पालन किया और न ही गड्ढों को भरा। इसके बाद पुलिस ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया