हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अनियमित व अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। अभियान के क्रम में मंगलवार को अवैध कॉलोनी का ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।संयुक्त सचिव, हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण व जॉइंट मजिस्ट्रेट, रूडकी आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भगवानपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिसोना पुलास्तिया होटल के पीछे विकसित की जा रही दो अवैध कालोनी में अनाधिकृत निर्माण व विकास कार्य को ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने नोटिस निर्गत करते हुए सभी संबंधितों को स्थल पर निर्माण व विकास कार्य को बंद करने के आदेश दिए गये थे। बावजूद स्थल पर निर्माण व विकास कार्य को नहीं रोका गया। ऐसे में पुलिस बल की सहायता से प्रधिकरण की टीम ने निर्माणाें को ध्वस्त कर दिया। भविष्य में बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य करने पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया