शुक्रवार को गऊ घाट पर एक यात्री जरूरतमंदों को कपड़े बांट रहा था। तभी वहां मौजूद भिखारियों के बीच कपड़ों को लेकर आपसी छीना-झपटी शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि यात्री को बीच में ही वितरण कार्य रोकना पड़ा।घटना के दौरान घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसे दृश्य से हरिद्वार की धार्मिक छवि धूमिल हो रही है। बड़ी आस्था से आने वाले श्रद्धालुओं में इसका सही संदेश नहीं जा रहा है।
तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि घाटों पर भिखारियों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। बताया जा रहा है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र सहित शहर के कई प्रमुख घाटों पर आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, जिससे यात्रियों और तीर्थयात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

 
                 
                                        
More Stories
पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी
कन्या गुरुकुल में साइबर स्वच्छता और साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
एटीएस दरोगा की सरकारी पिस्टल गायब होने से हड़कंप मचा