अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने वर्ष 2027 में होने वाले अर्द्धकुंभ मेले के भव्य और दिव्य रूप आयोजन तैयारियां शुरू कर दी हैं। अखाड़ा परिषद से जुड़े सभी 13 अखाड़ों ने अपने सुझाव सरकार को दे दिए हैं।कुंभ मेले को लेकर जल्द ही सरकार और अखाड़ों की बैठक भी होने वाली है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गुरुवार शाम इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद अखाड़ा परिषद ने वर्ष 2027 में होने वाले अर्द्धकुंभ को पूर्ण कुंभ के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया था।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी