हरिद्वार नगर निगम को बम से उड़ने की धमकी मिली

नगर निगम कार्यालय की मेल आई डी पर मंगलवार सुबह एक धमकी भरी मेल आने से हड़कंप मच गया। मेल के माध्यम से मेयर और नगर निगम कार्यालय को बम धमाका करने की धमकी दी हुई थी।नगर आयुक्त नंदन कुमार ने मेल का संज्ञान लेते हुए तत्काल जिलाधिकारी और पुलिस के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी है। सूचना के बाद पुलिस की टीम डॉग स्क्वाड के साथ मेयर कार्यालय और नगर निगम परिसर का निरीक्षण किया। हरिद्वार सहित उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

एक संदिग्ध ई-मेल में हरिद्वार मेयर एवं नगर निगम कार्यालय, रेलवे स्टेशन, केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विस्फोट करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक संगठन का नाम लेते हुए कई धमकीपूर्ण और भड़काऊ बातें लिखी गई हैं। संदेश में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ और बदरीनाथ में 22 जून से 4 जुलाई के बीच हमले करने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरी मेल के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

About Author