हरिद्वार की जिला कारागार में भी अलग तरह की अनूठी रामलीला चल रही है. यहां के कैदी ही रामलीला के सभी पात्रों को निभा रहे हैं.जिला कारागार हरिद्वार में चल रही रामलीला के दौरान आज खास नजारा देखने को मिला.
रामलीला में निकाली गई राम बारात में कैदी जमकर थिरके नजर आए. जेल परिसर में निकली राम बारात में बैंड की धुनबजी तो कैदियों ने खूब डांस किया. राम की बारात में डांस करने के लिए कैदी कूद पड़े और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके. इन दिनों जिला कारागार हरिद्वार में रामलीला का आयोजन किया गया है. जिसमें जिला कारागार में बंद कैदी मंचन कर रहे हैं.
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य और 40वीं पीएससी के उपसेनानायक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि जिला कारागार में दशहरे के दिन तक रामलीला चलेगी. जिसके लिए एक महीने से जेल में बंद कैदी तैयारी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज राम बारात निकाली गई है इस दौरान सभी राम बारात की मस्ती में इस तरह लीन हो गए.

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया