आज शुक्रवार की सुबह सुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों और घने धुएं से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक सुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल की फायर यूनिटें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य जारी किया। स्क्रैप सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आग से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की भयावता के कारण आग के आसपास फैलने का खतरा बढ़ गया था। इस कारण से आसपास के इलाके को एहतियातन सुरक्षित किया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

More Stories
सीएमओ कार्यालय में सेवानिवृत्ति अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विदाई दी गई
सिडकुल क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत हुई
आवास सचिव ने हरिद्वार में प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया