सिडकुल क्षेत्र में कपड़ों पर प्रेस कर रहे एक 17 वर्षीय दसवीं के छात्र की अचानक इलेक्ट्रिक प्रेस से करंट लग गया। वह बरात में जाने के लिए अपने कपड़ों पर प्रेस कर रहा था।स्वजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां स्वजन और भीम आर्मी नेता शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ गए।जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात 10वीं का छात्र प्रिंस दास निवासी रावली महदूद सिडकुल को सिडकुल के मेटो हास्पिटल में अचेत अवस्था में लाया गया।डाक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआइ देवेंद्र तोमर के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।पता चला कि प्रिंस शादी समारोह में जाने के लिए अपने घर में इलेक्ट्रिक प्रेस से कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लगा।

More Stories
आवास सचिव ने हरिद्वार में प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया
मेलाधिकारी की अध्यक्षता में कुंभ क्षेत्र के आश्रम संचालकों के साथ अहम बैठक हुई