हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल बनाने की दिशा में शनिवार को सबसे बड़ा स्वच्छता प्रयास देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन डीएम मयूर दीक्षित के संयोजन में जिलेभर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर महा-स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसका शुभारंभ पंतद्वीप मैदान (चमगादड़ टापू) से मेयर किरन जैसल, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। शहर से लेकर गांव तक चले इस अभियान में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अफसर-कर्मचारी, धार्मिक-सामाजिक संगठन, व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थान, महिला समूह, पुलिस और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली मुहिम है। सांसद-विधायकों ने अपने क्षेत्रों में किया नेतृत्व इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत राज्य मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और मेयर ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। प्रेम नगर आश्रम, शांतिकुंज, पंजाबी महासभा, महिला मंगल दलों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की भूमिका भी उल्लेखनीय रही। 52 मीट्रिक टन गीला, 48 मीट्रिक टन सूखा कचरा साफ जिला प्रशासन के अनुसार, इस अभियान में करीब दो लाख 28 हजार 635 लोगों ने सहभागिता की, जबकि 100 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र किया गया, जिसमें 52 मीट्रिक टन गीला और 48 मीट्रिक टन सूखा कचरा शामिल है। पिछले करीब तीन माह से जारी अभियान को इस महा-प्रयास से नई गति मिली है। राजाजी टाइगर रिजर्व में स्वच्छता का संकल्प हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में सफाई अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता वन्यजीव प्रतिपालक अजय लिंगवाल ने की। वन विभाग के अफसर-कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग, व्यापार मंडल, ईको विकास समिति के पदाधिकारी और नगर निगम कर्मियों ने भी सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बिल्केश्वर परिसर, निर्मला छावनी, औद्योगिक क्षेत्र, आयकर कार्यालय से हनुमान मंदिर मार्ग होते हुए भूपतवाला स्थित दूधाधारी आश्रम एवं सुरेश्वरी देवी मंदिर मार्ग तक सफाई की गई। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी महेश प्रसाद सेमवाल, गणेश प्रसाद बहुगुणा, औद्योगिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनीत धीमान भी शामिल रहे। आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों ने भी दिया संदेश हरिद्वार। सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पतालों में एक दिनी स्वच्छता अभियान चलाया गया। 25 आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पतालों के 150 से अधिक मेडिकल कर्मचारी शामिल हुए। 1000 से अधिक स्थानीय लोग, रोगी और जनप्रतिनिधियों ने भी श्रमदान किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक जैन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में स्वच्छता की शपथ हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शनिवार को प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

More Stories
हरिद्वार नगर निगम मेयर के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी
स्क्रैप के गोदम में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ
एसएसपी हरिद्वार ने कई राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किये