रोशनाबाद स्थित विकास भवन सभागार में गुरुवार को राज्यमंत्री एवं उत्तराखण्ड समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद हरिद्वार के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।बैठक में राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अन्त्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

More Stories
हरिद्वार वन विभाग टीम ने दो वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया
खड़खड़ी और भीमगोडा क्षेत्र मे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला
आगामी कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई