हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने दीपावली के बाद फिर से अवैध तरीके से काटी जा रही कॉलोनियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने दो कॉलोनियों को सील करते हुए ग्राहकों को सलाह दी है कि बिना अप्रूव्ड कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें।
एचआरडीए ने रुड़की तहसील क्षेत्र में दो कॉलोनी सील की। जिसमें लक्सर रोड लंढोरा इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के पास आसिफ, अकरम व उदय सिंह पुंडीर की लगभग 15-16 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को प्राधिकरण टीम द्वारा ध्वस्त किया गया। वहीं, पतंजलि योगपीठ के पीछे सुरक्षा एन्क्लेव कॉलोनी के नजदीक में ऋषिपाल जैन, संजय गुप्ता, बलचंद गोयल, शांतरशाह बहादुरपुर सैनी की लगभग 5-6 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को प्राधिकरण टीम द्वारा ध्वस्त किया गया।

More Stories
कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिये
समस्त जनपद में माह स्वच्छता अभियान चलाया गया
हरिद्वार नगर निगम मेयर के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी