लोक पर्व हरेला के अवसर पर जनपद में 30 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया

उत्तराखंड के पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर आगामी 16 जुलाई से हरिद्वार जनपद में जनभागीदारी के साथ वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जनपद में 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस बाबत जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक में स्वप्निल अनिरुद्ध ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई से शुरू होने वाला अभियान एक माह तक चलेगा, जिसमें पौधों की अधिकतम जीवितता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। अभियान में जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।अभियान के सफल संचालन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति में वन विभाग, कृषि, उद्यान, शिक्षा, ग्राम्य विकास, नगर निकाय, स्वास्थ्य, जल संस्थान, जल निगम, उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों को शामिल किया जाएगा। सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Author