हरिद्वार में रविवार को वीकेंड के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इससे पूरे शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक वाहन रेंगते नजर आए और लोग गर्मी में परेशान होते दिखे।शिवमूर्ति चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोतवाली तिराहे पर अधिक जाम रहा। हरकी पैड़ी के आसपास की सभी पार्किंग स्थलों के फुल होने से वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस चौक चौराहों पर जाम खुलवाने में जुटी रही। अप्रैल में पड़ोसी राज्यों दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। रविवार को वीकेंड के चलते शहर में यात्रियों की भीड़ चरम पर थी। हजारों श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी में गंगा स्नान किया और मनसा देवी, चंडी देवी और दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किया। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा ट्रैफिक प्लान बनाया गया लेकिन वो भी नाकाफी साबित हुआ।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया