हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने को लेकर विरोध थम नहीं रहा। छात्रा-छात्राओं के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर हंगामा किया। कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज के बाहर एकत्रित हुए और जमकर हंगामा किया।पुलिस ने कांग्रेस के विधायक रवि बहादुर , युवा नेता सुमित्रा भुल्लर को गेट पर ही रोक दिया ।बता दें कि जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने का एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं जगातार विरोध कर रहे हैं। वे पढ़ाई छोड़ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज के संचालन को पीपीपी मोड पर दिए जाने से अध्ययनरत छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी। साथ ही छात्रों को अन्य सभी सुविधाएं सरकारी भी मेडिकल कॉलेज के समान ही मिलती रहेंगी। लेकिन फिर भी छात्र विरोध कर रहे हैं।

More Stories
धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुंभ कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए कई फैसलो पर मोहर लगी
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को 21 सेक्टर में बाटा
ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया