गुरुवार को हुई मानसून की पहली तेज बारिश के बाद हरिद्वार शहर की कई प्रमुख सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन जगह-जगह उखड़ गईं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों के लिए उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है।सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से गुजरना पड़ा, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुखी नदी से सप्तऋषि चेक पोस्ट तक हाईवे की सर्विस लेन की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।
सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को हर कदम पर सतर्कता बरतनी पड़ रही है इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ मेले से पहले शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों और हाईवे की सर्विस लेन के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
भारी बारिश से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा
कावड़ मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस कल्याण समिति का गठन किया
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सड़क धसने से अफरा तफरी मची