हरिद्वार। फूड सेफ्टी विभाग और हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन मध्य हरिद्वार स्थित होटल में किया गया। बैठक में विभागीय अधिकारी महिमानंद जोशी, फूड ऑफिसर पवन, कोऑर्डिनेटर आशीष भार्गव द्वारा फूड सेफ्टी के जो नियम 1 अप्रैल 2026 से बदल गए हैं उनके बारे में विस्तार से बताया गया।व्यापारियों द्वारा जो भी समस्याएं पूछी गई उनका समाधान भी किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेन्द्र भटेजा ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स के सामने बहुत सारी समस्याएं आती हैं। शासन प्रशासन को कार्यशाला लगाकर, सामंजस्य बैठाकर समस्याओं को दूर करना चाहिए।

More Stories
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया