उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन गुरुवार को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की कनखल स्थित आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम पहुंचे और जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि से शिष्टाचार भेंट की।हरिहर आश्रम की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्धन का स्वामी जी से भेंट के लिए आश्रम आगमन हुआ। इस अवसर पर स्वामी अवधेशानंद व आनंद बर्धन के मध्य अध्यात्म, राष्ट्रोत्थान एवं लोक-कल्याण से जुड़े विषयों पर सारगर्भित संवाद हुआ। स्वामी अवधेशानंद ने आनंद बर्धन को स्वरचित पुस्तकें भी भेंट कीं।

More Stories
40वी वाहिनी पीएसी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे