वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सोमवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच पुलिस परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में करीब 200 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गई।कैंप में वेलमेड हॉस्पिटल के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ईसीजी, ब्लड प्रेशर, रैंडम शुगर तथा आंखों की जांच की। साथ ही हृदय, पेट, आंत, लीवर सहित अन्य बीमारियों से संबंधित समस्याओं पर निशुल्क परामर्श भी दिया गया।
इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में व्यस्त दिनचर्या के कारण स्वस्थ रहना बड़ी चुनौती बन चुका है। पुलिसकर्मी लगातार तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार के मेडिकल कैंप लगातार आयोजित किए जाएंगे।

More Stories
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया