पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में 22वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय पुलिस एवं वाहिनी वैज्ञानिक अनुसंधान फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एंटी साबोटाज एवं स्वान प्रतियोगिता का सकुशल समापन हुआl मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए।तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों व पीएसी वाहिनियों की कुल 18 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। हरिद्वार पुलिस ने चार गोल्ड व एक सिल्वर के साथ कुल पांच मेडल जीत कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा कर ट्रॉफी अपने नाम की।
इस दौरान उपसेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के उपसेना नायक सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक सदर जितेंद्र मेहरा सहित जनपद के विभिन्न पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया