पश्चिम में एशिया संकट के बीच एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई

पश्चिम एशिया संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। देहरादून में पेट्रोल की कीमत 100.50 और डीजल 95.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है।प्रदेश में हरिद्वार को छोड़ शेष जिलों में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार कर गई है। उधर, चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ ही बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत गहराने लगी है। बदरीनाथ में 800 रुपये का पेट्रोल और एक हजार का ही डीजल मिल रहा है।11 दिन में पेट्रोल-डीजल के दामों में यह चौथी वृद्धि है। इसके बावजूद तेल कंपनियों को अभी भी नुकसान हो रहा है। ऐसे में तेल की कीमतों में अभी और इजाफा हो सकता है। 15 मई से शुरू हुए कीमतों में संशोधन के तहत पेट्रोल-डीजल के दामों में अब तक करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

About Author