सोमवती अमावस्या के ऐतिहासिक स्नान पर्व में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के बाद नगर निगम हरिद्वार ने रातभर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर प्रमुख घाटों और सार्वजनिक स्थलों को साफ किया और कुल 90 ट्रैक्टर कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण किया गया।
पुलिस प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद निगम की टीम ने सोमवार रात करीब 9 बजे सफाई अभियान शुरू किया। विष्णु घाट, अलकनंदा घाट, सुभाष घाट, नई घाट और मालवीय घाट सहित सभी प्रमुख स्नान स्थलों पर व्यापक स्तर पर सफाई की गई।
नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी रात लगातार कार्य करते हुए लगभग 90 ट्रैक्टर कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। सुबह 4 बजे तक सभी प्रमुख घाटों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई पूरी कर ली गई, जिससे शहर की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली।अभियान के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रात करीब 2 बजे मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उनके कार्य की सराहना की।

More Stories
भारी बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल हरिद्वार जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी
कुंभ मेला एसएसपी ने हरकी पौड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया