रुड़की कोर कालेज के निकट बढ़ेडी राजपूताना रूड़की में आज अल सुबह करीब 4 बजे एक दुकान में आग लग गयी। आग से लाखाें का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के मुताबिक रविवार की अल सुबह करीब 4 बजे फायर यूनिट रुड़की को बडेढी राजपूताना निकट कोर कालेज बहादराबाद में मोड़े एवं टेडी बियर की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का कार्य किया। साथ ही आग को फैलने से भी रोका। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग पास ही स्थित अन्य दुकानों एवं होटल ढाबों में फैल सकती थी। आग से दुकान में रखे मोड़े एवं टेडी बियर आदि जल गए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया