जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव हुआ

उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 27 अप्रैल से 26 मई 2026 तक जिले के सभी प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूल बदले हुए समय पर संचालित होंगे.

कक्षा 5 तक: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक.
कक्षा 6 से 12 तक: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक.समय में बदलाव के अलावा प्रशासन ने ‘वॉटर बेल’ की व्यवस्था लागू की है, जिससे छात्र नियमित अंतराल पर पानी पी सकें. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षाओं में वेंटिलेशन और ORS की उपलब्धता अनिवार्य है.

About Author