जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम में गैस एजेंसियो और नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

जनपद में उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की किसी प्रकार की समस्या न हो और गैस आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा कंट्रोल रूम सभागार में गैस एजेंसियों और नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी गैस बुक कराई है, उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता द्वारा गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जाती है तो उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही गैस एजेंसियों के बाहर अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारें न लगें, इसके लिए अधिक से अधिक होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित किया जाए। यदि किसी उपभोक्ता को गैस डिलीवरी का मैसेज प्राप्त हो जाता है लेकिन सिलेंडर नहीं मिलता है तो संबंधित एजेंसी की जांच कर दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About Author