जिलाधिकारी ने सारा योजना के अन्तर्गत एक करोड़ से अधिक की कार्ययोजना के लिए विचार विमर्श कर लघु सिंचाई विभाग को 120 लाख, राजाजी टाईगर रिर्जव को 50 लाख व हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण को 80 लाख धनराशि की स्वीकृति प्रदान की।जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन ऑथोरिटी (सारा) योजना की जनपद स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत हुई।
उन्होंने एक करोड़ तक की कार्ययोजना के लिए तालाबों के सुदृढीकरण, अनुरक्षण कर क्षमता विकास व जलधारण क्षमता बढ़ाने के लिए विकासखण्ड भगवानपुर में 02, नारसन में 02, रुड़की में 01, लक्सर में 01, खानपुर में 02 तालाबों को 82 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को तकनीकी सहायता के लिए सैन्ट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया