जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 जून से 20 जून तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों और विकास खंड कार्यालयों सहित सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढघओ समेत अन्य योजनाओं के लिए पंजीकरण और लाभ वितरण की व्यवस्था रहेगी।डीएम ने लाभार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने, समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।

More Stories
भूपतवाला के बलराम घाट पर 16 वर्षीय युवक गंगा में डूबा
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में स्वीप अभियान तेज किया गया
नगर निगम टीम ने गंगा घाटों पर रातभर सफाई अभियान चलाया