जनपद हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सभी सरकारी और निजी वाहनों में डस्टबिन लगाए जाने का अभियान शुरू किया गया है।इस पहल का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी सरकारी और निजी वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति वाहन से कूड़ा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ने बताया कि इस पहल के तहत सबसे पहले जनपद के सरकारी वाहनों में डस्टबिन लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति को रोकना है। उन्होंने सभी निजी और वाणिज्यिक वाहन संचालकों से भी अपने वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने की अपील की, ताकि यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखी जा सके।

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की सूची जारी की
अर्धकुंभ से पहले ज्वालापुर में चल रही मीट की दुकानों पर नगर निगम की कार्यवाही होगी