चारधाम यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार को शहर का विस्तृत यातायात प्लान जारी कर दिया है। यात्रा के दौरान संभावित भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन, पार्किंग और प्रतिबंध की व्यवस्था तय की गई है।पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग करें और आवश्यकता पड़ने पर उत्तराखंड पुलिस से सहायता लें। इस प्रकार रहेगा यातायात प्लानयातायात प्लान के अनुसार, दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को शहर की सीमा से पहले ही रोक दिया जाएगा।
नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, जहां से धीरे-धीरे वाहनों को छोड़ा जाएगा। सामान्य स्थिति में चमगादड़ टापू को होल्डिंग एरिया के रूप में उपयोग किया जाएगा। इन क्षेत्रों को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर प्रवेश और निकास मार्ग अलग रखे जाएंगे। वहीं ऋषिकेश से चीला मार्ग केवल एक्जिट के लिए उपयोग होगा। जबकि गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए वाहनों को शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा ताकि शहर में ट्रैफिक की गति नियंत्रित रहे। टोल प्लाजा पर अधिक दबाव होने पर नहर पटरी मार्ग का इस्तेमाल निकासी के लिए किया जाएगा। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित रूट के साथ अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग तय की गई है।

More Stories
सड़क हादसे में युवा चिकित्सक की मौत हुई
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिया
जनसुनवाई कार्यक्रम में 30 शिकायत दर्ज की गई