गैस सिलेंडर वितरण कर्मचारियों की एक दिनी हड़ताल से शहर में सप्लाई ठप हो गई। सैकड़ों उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल सके और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह सिंहद्वार स्थित पुष्पक गैस एजेंसी के सैकड़ों डिलीवरी कर्मचारी अचानक हड़ताल पर चले गए।बाद में दूसरी एजेंसियों के कर्मचारी भी इस आंदोलन से जुड़ गए, जिस कारण शहरभर में गैस वितरण प्रभावित हो गया। इन कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ लोग खुद को पत्रकार बताकर उनको ब्लैकमेल कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को आर्यनगर क्षेत्र में एक कर्मचारी को रोककर सिलेंडर का वजन कराने की जिद की गई।
विरोध करने पर गैस कम होने का आरोप लगाकर एजेंसी बंद कराने की धमकी दी गई और दो लाख रुपये की मांग की गई। कर्मचारियों ने बताया कि इस मामले में तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।1000 सिलेंडर की सप्लाई प्रभावितडिलीवरी कर्मचारी प्रतिदिन करीब 1000 उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर पहुंचाते हैं। लेकिन, शनिवार को हड़ताल के चलते यह व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल में भी उन्होंने घर-घर गैस पहुंचाई, लेकिन अब उनके साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है।उपभोक्ताओं को उठानी पड़ी परेशानीकई उपभोक्ताओं को स्वयं गोदाम पहुंचकर सिलेंडर लेना पड़ा। ज्वालापुर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिनों से गैस नहीं मिल रही थी और वितरण कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शनिवार को भी सप्लाई नहीं हो सकी। कनखल निवासी विष्णु शर्मा ने बताया कि उनको खुद गोदाम आकर सिलेंडर लेना पड़ा।

More Stories
जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 99 करोड़ से अधिक का बजट पास हुआ
निर्वाचन नियमावली के लिए जिलाधिकारी ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये
सरकार अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार में दो नए पुल बनाएगी