गंगा दशहरा स्नान पर्व और वीकेंड पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। शहर में जाम और अव्यवस्था से निपटने के लिए 23, 24 और 25 मई को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि स्नान पर्व के दौरान शहर में ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर चरणबद्ध तरीके से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा और भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस के अनुसार 23 मई की रात 12 बजे से गंगा दशहरा पर्व समाप्त होने तक शहर सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
वहीं, 24 मई की रात आठ बजे से बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बड़े यात्री वाहनों को चमगादड़ टापू पार्किंग में रोका जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन वाहनों को चरणबद्ध तरीके से शहर में प्रवेश दिया जाएगा। दिल्ली, मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग और होर्डिंग एरिया में रोका जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले बड़े वाहनों के लिए लालजीवाला पार्किंग तय की गई है, जबकि नजीबाबाद और बिजनौर की ओर से आने वाले वाहनों को नीलधारा और गौरीशंकर पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए