किसानों के कारोबार और सब्जी मंडी के राजस्व में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने 6 आर और 9 आर जमा नहीं करने वाले व्यापारियों को नोटिस जारी किया है।साथ ही करीब छह व्यापारियों का बिक्री रजिस्टर तलब किया गया है। गुरुवार को मंडी निरीक्षक वर्षा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी के कुछ व्यापारी दैनिक बाजार मूल्य से कम दरों पर 6 आर जारी किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ मंडी समिति के राजस्व पर भी असर पड़ने की आशंका है। व्यापारियों से दैनिक बिक्री रजिस्टर समेत संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने और लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। बताया कि नानक चन्द कमल कांत, कालू हसन एंड कंपनी, प्रीतम दास दिनेश कुमार, पंजाब फ़्रूट कंपनी, दिलीप कुमार नारायण दास और हिंदुस्तान ट्रेंडिंग कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

More Stories
आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में बैठक आयोजित हुई
हरिद्वार में कावड़ यात्रा समाप्त लेकिन कचरे और गंदगी से बुरा हाल