जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।एसएसपी ने प्रवेश द्वार, चेकिंग प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सुरक्षा उपकरणों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच सुनिश्चित की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो। सीसीटीवी कवरेज की स्थिति की समीक्षा करते हुए जहां जरूरत हो, वहां अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।

More Stories
ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराज की जताई
जिला योजना समिति की बैठक में 6735.60 लाख रुपए की योजना को मंजूरी मिली