कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने अवस्थापना एवं निर्माण कार्यों में तेजी ला दी है। सड़कों, पुलों, स्वच्छता व्यवस्था और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार निरीक्षण और समीक्षा कर रहा है।मेला प्रशासन द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, वरिष्ठ अधिकारियों, तकनीकी सेल के अभियंताओं तथा गुणवत्ता परीक्षण एजेंसियों की टीम लगातार स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है।इसी क्रम में शुक्रवार को अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ भूपतवाला-सप्तसरोवर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की स्थिति का मूल्यांकन किया गया तथा मरम्मत एवं सुधार कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी ने कहा कि मेला प्रशासन क्षेत्रीय सड़कों के सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने बताया कि मेलाधिकारी द्वारा भी पूर्व में कई बार क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का अध्ययन किया गया है और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओ के मामले में ग्राम प्रधान को पद से हटाने के आदेश दिए
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से दिल्ली के युवक की मौत हुई
जिलाधिकारी के निर्देशों पर शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा