उद्योगपति अनंत अंबानी ने हरिद्वार की हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था ‘श्री गंगा सभा’ को पांच करोड़ रुपये की धनराशि दान स्वरूप भेंट की है। यह राशि अंबानी परिवार की ओर से धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान की गई है।इस संबंध में श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ट ने हाल ही में मुंबई में अनंत अंबानी से भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच धार्मिक और सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभा द्वारा हरकी पैड़ी पर की जा रही व्यवस्थाओं और सतत सेवा कार्यों से प्रभावित होकर अनंत अंबानी ने यह महत्वपूर्ण सहयोग राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि अनंत अंबानी सपत्नीक विगत माह हर की पैड़ी पर आए थे।यहां श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया था। अनंत अंबानी ने गंगा पूजन भी किया था। अनंत अंबानी श्री गंगा सभा की गतिविधियों से प्रसन्न नजर आए और उन्होंने पांच करोड़ की धनराशि श्री गंगा सभा को भेंट की।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया