रायवाला थाना क्षेत्र में ट्रेन से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रेल की पटरी के किनारे से युवक का शव बरामद किया है। मृतक की जेब से मिली आइडी के आधार पर उसके स्वजन को सूचित किया गया है।
रायवाला में बीती रात ट्रेन से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि बीती रात करीब 11:30 बजे देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। मौके से शव को बरामद किया गया। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के मुताबिक महेश शाह (32 पुत्र) भगवान शाह बहादराबाद हरिद्वार के रूप में उसकी पहचान हुई है। पहचान पत्र के आधार पर उसके स्वजन को सूचित किया गया है।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग द्वारा खानपुर में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 25 ग्राम पंचायतो में विकसित किए गए मिनी सचिवालयों का शुभारंभ किया
हरिद्वार डिप्टी कलेक्टर हर गिरी ने कार्यभार संभाला