विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य एवं योग विभाग के योग प्रशिक्षक डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।योग प्रशिक्षक डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे शरीर के साथ-साथ मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर पुलिस कर्मी जिस तनाव और भागदौड़ की जिंदगी जीते हैं, उसमें योग बहुत ही लाभदायक है। योग शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस द्वारा होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय युवक डूबकर लापता हुआ