शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 18-19 जनवरी, 2024 को कुछ स्थानों में घने कोहरे के साथ ही शीत दिवस की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गयी है।
वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्येनजर जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्यालयों जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 19 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

More Stories
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया
आगामी कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
आगामी कावड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर यातायात पुलिस ने बैठक की