हरिद्वार के आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला जारी है। बीती रात ज्वालापुर में एक जंगली हाथी रेलवे ट्रैक पर आ धमका। रेलवे ट्रैक पर हाथी को देखकर वन विभाग और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।हाथी का पीछा कर रही वन विभाग की रेलवे ट्रैक टीम ने तुरंत रेल प्रशासन से संपर्क साधकर कॉशन लिया और ट्रेन की गति को धीमा कराया। कड़ी मशक्कत के बाद वनमर्मियों ने हाथी को ट्रैक से नीचे खदेड़ा, जिसके बाद फिर से ट्रेन को धीमी गति से चलाया गया।

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड से पहले यातायात व्यवस्था चरमराई
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन में यातायात प्लान लागू किया
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया