हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा का श्रीराम कालोनी नवोदय नगर में स्वागत अभिनंदन किया गया। लोगों ने उनके अध्यक्ष पद पर रहते हुए क्षेत्र में विकास कार्य कराने पर आभार जताया।इस मौके पर राजीव शर्मा ने कहा कि पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। हमने पीएम मोदी और सीएम धामी के मार्गदर्शन में चुनाव में किए वादे पूरे किए। पांच साल में क्षेत्र में सड़क, नाली, पुलिया, हाईमास्क लाइट, पार्क सौंदर्यीकरण, बैंचें, सोलर लाइट, हैंड पंप, स्ट्रीट लाइट आदि के कार्य किए गए हैं।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की