उत्तराखंड के आईएएस आईएएस डॉ. रामविलास यादव के लखनऊ के ठिकानों पर विजलेंस उत्तराखंड ने छापे मारी की है। अन्य जिलों में भी राम विलास के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। सूचना के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति का मामला है।आईएएस डॉ. रामविलास यादव के पुरनिया स्थित दिलकश विहार रानी कोठी सीतापुर रोड लखनऊ, गुड़म्बा, कुर्सी रोड स्थित जनता विद्यालय में विजलेंस उत्तराखंड ने छापे मारी की है। छापेमारी की कार्रवाई अभी चल रही है। इसके अलावा प्रदेश के गाजीपुर जिला, गाजियाबाद जिला व उत्तराखंड के ठिकानों पर भी विजलेंस ने छापेमारी की है।
राम विलास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस है। रामविलास पूर्व में सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण और एडिशन डायरेक्टर मंडी परिषद रह चुके हैं। रामविलास वर्तमान में ग्राम विकास विभाग उत्तराखंड में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।सामाजिक कार्यक्रता हेमंत कुमार मिश्रा की शिकायत पर विजलेंस उत्तराखंड ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
मुख्यमंत्री धामी आज हरिद्वार पहुंचकर अर्धकुंभ मेले की तैयारी का जायजा लेंगे
जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथी ने उत्पाद मचाया